आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 24 अगस्त 2021

मेष राशिफल: मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग हैं। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

वृषभ राशिफल: कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आप की निंदा करते थे आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप फ़ालतू में निरर्थक बातें सोचते हैं।

मिथुन राशिफल: दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा।नौकरी में तबादले के योग हैं। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आयेगा।

कर्क राशिफल: अपने निजी संबंधो में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशिफल: अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित होगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशिफल: राजनैतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख संभव। सुख सुविधा पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय बीतेगा।

तुला राशिफल: काम को समय पर करें। अपनी जिमेदारी को पूरा करें। संतान से वाद विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं जो जल्द पूरा होगा। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।

वृश्चिक राशिफल: किसी बात को ले कर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूंढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं फिर उसे लागू करें। सफल होंगे।

धनु राशिफल: परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।

मकर राशिफल: कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च संभव है। निजी संबंधो में नजदीकियां आयगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं। बेहतर होगा समझ से काम लें।

कुंभ राशिफल: व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता हे। शेयर वायदा में निवेश से बचें। आप का अपना धोखा दे सकता है।शिवजी की आराधना से कामना पूर्ण होगी।

मीन राशिफल: पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढेगी। घर में साज सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। समय अनुकूल है।

Related posts

Leave a Comment