चुनाव आयोग ने लोकसभा की तीन सीटों के उपचुनाव की आज घोषणा की। मध्यप्रदेश में खंडवा, हिमाचल प्रदेश में मंडी और दादरा नगर हवेली सीट के लिए 30 अक्टूबर को मतदान कराया जायेगा। आयोग ने 14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों के उपचुनावों की भी घोषणा की है। ये सीटें हैं- असम की पांच, पश्चिम बंगाल की चार, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की तीन-तीन, राजस्थान, बिहार और कर्नाटक की दो-दो, आन्ध्रप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, नगालैंड और तेलंगाना की एक-एक सीट पर मतदान होगा। लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों की अधिसूचना पहली अक्टूबर को जारी की जायेगी। नामांकन 8 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...