उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ ने राज्‍य मंत्रिमण्‍डल में हाल में शामिल मंत्रियों के विभागों की घोषणा की

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ ने राज्‍य मंत्रिमण्‍डल में हाल में शामिल मंत्रियों के विभागों की घोषणा की

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ ने राज्‍य मंत्रिमण्‍डल में हाल में शामिल मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी है। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को तकनीकी शिक्षा विभाग सौंपा गया है। वे कांग्रेस छोड़कर कुछ महीने पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। वे अकेले कैबिनेट मंत्री हैं जिन्‍होंने रविवार को शपथ ली थी।

नये मंत्रियों में छत्रपाल सिंह गंगवार, राजस्‍व विभाग के प्रमुख होंगे। संजीव कुमार को समाज कल्‍याण, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्‍याण विभाग का दायित्‍व सौंपा गया है। राज्‍यमंत्री दिनेश खटीक को जलशक्ति और बाढ नियंत्रण विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है। राज्‍य मंत्री पलटूराम को सैनिक कल्‍याण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल और नागरिक सुरक्षा विभाग दिया गया है। डॉक्‍टर संगीता बलवंत को सहकारी विभाग दिया गया है। राज्‍यमंत्री धर्मवीर प्रजापति औद्योगिक विकास विभाग संभालेंगे।

Related posts

Leave a Comment