जम्मू कश्मीर में कल रात बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में लश्करे तैयबा के शीर्ष कमांडर सहित तीन आतंकी मारे गए। सोपोर के गुंड ब्राथ इलाके में यह मुठभेड उस समय शुरू हुई जब सेना, जम्मूकश्मीर पुलिस और सी आर पी एफ ने आतंकी की धरपकड के लिए संयुक्त अभियान शुरू किया।
पुलिस ने बताया कि मारे गए तीन आतंकवादियों में लश्करे तैयबा का शीर्ष कमांडर मुदासिर पंडित भी है जो हाल में तीन पुलिस कर्मियों, दो पार्षदों और दो नागरिकों की हत्या की घटना में शामिल था।
