जम्मू-कश्मीर सरकार ने 31 जुलाई से राज्य में उच्च शिक्षा संस्थानों और कौशल विकास केन्द्रों को चरणबद्ध ढ़ंग से खोलने की अनुमति दी

जम्मू-कश्मीर सरकार ने 31 जुलाई से राज्य में उच्च शिक्षा संस्थानों और कौशल विकास केन्द्रों को चरणबद्ध ढ़ंग से खोलने की अनुमति दी है। इन संस्थानों का संचालन छात्रों और कर्मचारियों के कोविड टीकाकरण पर निर्भर करेगा।

मुख्य सचिव और राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष ने एक आदेश में कहा है कि निजी और सरकारी शिक्षा संस्थानों को प्रशासनिक कार्य के लिए टीका लगवा चुके कर्मचारियों के साथ संचालन की अनुमति दी जाती है। यह आदेश 16 जुलाई को राज्य में कोविड स्थिति की व्यापक समीक्षा के बाद जारी किया गया है।

Related posts

Leave a Comment