पाकिस्‍तान को अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से तीन अरब डॉलर ऋण के लिए प्रारंभिक अनुमति मिली

पाकिस्‍तान को अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष से तीन अरब डॉलर ऋण के लिए प्रारंभिक अनुमति मिल गई है। यह ऋण तभी दिया जाएगा जब अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष बोर्ड की जुलाई में होने वाली बैठक में इसे मंजूरी मिल जाएगी। आठ महीने की देरी के बाद पाकिस्‍तान को कुछ राहत मिली है। मुद्रा कोष ने बताया कि कोष ने तीन अरब डॉलर की वैकल्पिक व्‍यवस्‍था के लिए स्‍टाफ के साथ समझौता किया है। कर्ज चुकाने में विफलता के कगार पर खडा पाकिस्‍तान इसके लिए काफी समय से प्रतीक्षा कर रहा था।

तीन अरब डॉलर का ऋण, पाकिस्‍तान की आशा से कहीं अधिक है। पाकिस्‍तान गंभीर भुगतान संतुलन और विदेशी मुद्रा संकट से जूझ रहा है।

पाकिस्‍तान 2019 में हुई सहमति के बाद छह दशमलव पांच अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज में से शेष दो दशमलव पांच अरब डॉलर जारी किए जाने की प्रतीक्षा कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment