देश में 39 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड बचाव के टीके लगाए जा चुके हैं। अब तक 39 करोड़ 13 लाख 40 हजार 491 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सभी को कोविड बचाव का टीका लगाने का नया चरण 21 जून को शुरु हुआ था। मंत्रालय ने कहा है कि 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग में 13 लाख 42 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और एक लाख 57 हजार लोगों को दूसरी डोज दी गई। सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में इसी आयु वर्ग के 11 करोड़ 78 लाख लोगों को पहली डोज दी गई और 48 लाख 92 हजार लोगों को दूसरी डोज मिली। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 50 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इसके साथ ही आंध्रप्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में इसी आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई।
देश में 39 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड बचाव के टीके लगाये जा चुके हैं
