बिहार में बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। बागमती, गंड़क और कोसी सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंड़क नदी का जलस्तर बढ़ने से पूर्वी और पश्चिम चंपारण में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है। दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड पर आज लगातार छठे दिन रेल यातायात बंद है। रेल पटरियां पानी में डूबी हुई हैं। इस मार्ग की दस रेलगाड़ियां आज निरस्त कर दी गई हैं जबकि लंबी दूरी की रेलगाड़ियों का मार्ग बदल दिया गया है।
उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा है कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल राज्य आपदा मोचन बल के दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं और बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। राज्य के प्रभावित इलाकों में चिकित्सा दल भी भेजे गए हैं।
