असम में वित्तमंत्री अजंत नियोग ने आज 2021-22 वर्ष के लिए 566 करोड बीस लाख रुपये घाटे का बजट पेश किया। अजंत नियोग ने भारतीय जनता पार्टी के चुनावी वादे को पूरा करने के लिए सरकारी क्षेत्र में एक लाख शिक्षित युवाओं की भर्ती करने का वादा किया है। बजट में कोविड से मरने वालों के नजदीकी परिजन को एक लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की व्यवस्था की गई है। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढाने के साथ ही एक हजार केंद्रो को अस्पतालों में बदला जाएगा। सभी सरकारी स्कूलों में नौवी और दसवीं के आठ लाख छात्रों को पढाई में हुए नुकसान को कम करने के लिए डिजीटल डिवाइस को जोडने और स्मार्ट फोन दिया जाएगा। बजट में शिशु देखभाल सुविधा के साथ एक हजार मॉडल आंगनवाडी केंद्र बनाने का प्रस्ताव किया गया है। कृषि, पशुपालन और दुग्ध क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों की सलाह लेने की कृषि आयोग के गठन का भी प्रस्ताव किया गया है।
असम में 566 करोड़ रुपये घाटे का बजट पेश
