भारतीय रिजर्व बैंक आज थोक बिक्री क्षेत्र में डिजिटल रुपए की पाय़लट परियोजना आरंभ करेगा। डिजिटल रुपया सरकारी प्रतिभूतियों में द्वितीयक बाजार लेन-देन निपटाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। आरबीआई को आशा है कि ई-रुपया अंतर बैंक बाजार को और कार्यकुशल बनाएगा और इससे लेन-देन लागत में कमी आएगी। इस पायलट परियोजना के नतीजों के आधार पर अन्य थोक लेन-देन और सीमा पार भुगतान की प्रणाली तैयार की जाएगी। खुदरा क्षेत्र में डिजिटल रुपए के इस्तेमाल की परियोजना चयनित स्थलों पर एक महीने के भीतर शुरू की जाएगी।
RBI आज थोक बिक्री क्षेत्र में डिजिटल रुपए की पायलट परियोजना आरंभ करेगा