प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में मोरबी में स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री को मोरबी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद से जारी बचाव और राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने एक बार फिर यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता मिले। उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी, गुजरात के मुख्य सचिव और डीजीपी सहित राज्य के गृह विभाग और गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित अन्य शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ित लोगों के लिये हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री आज मोरबी का दौरा करेंगे। राज्य सरकार ने दुर्घटना में मतृकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिन का शोक घोषित किया है।
इस बीच, मोरबी में हुए पुल हादसे के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि दोषी एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
जो एजेंसी ये ब्रिज का काम संभाल रही थी। उस एजेंसी क्रिमिनल दफा 304, 308, 114 के मुताबिक उन पर केस दर्ज हआ है।
राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में ओरेवा के दो प्रबंधक, पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी, टिकट बांटने वाले, पुल की मरम्मत करने वाले ठेकेदार और अन्य लोग शामिल हैं।