आज का अखबार हिंदी 21 फरवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 21 फरवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का जम्‍मू-कश्‍मीर में संबोधन आज सभी अखबारों की पहली सुर्खी बना है। जनसत्‍ता लिखता है- प्रधानमंत्री ने जम्‍मू-कश्‍मीर को दिया 32 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का तोहफा। अमर उजाला के शब्‍द हैं- पीएम ने कहा- जम्‍मू-कश्‍मीर के विकास में बाधा बनें अनुच्‍छेद 370 को किया खत्‍म।

जल्‍द पटरी पर दौड़ेगी पचास अमृत भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन। रेल मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव ने किया ऐलान- हरि भूमि की खबर है।

प्‍याज निर्यात पर प्रतिबंध 31 मार्च तक जारी रहेगा- जनसत्‍ता सहित कई अखबारों की आज सुर्खी बनी है।

भारतीय मूल के सिंगापुरी खिलाड़ी ने पौलेंड के ग्रैंड मास्‍टर को दी मात। आठ साल के अश्‍वथ ने रचा इतिहास- जनसत्‍ता की खबर है।

हिमाचल में बर्फबारी, श्रीनगर में उड़ाने रद्द- हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- रात की बारिश और हवा ने सुबह बना दी सुहानी।

भारत का पहला सैन्‍य जासूसी सैटेलाइट जल्द अंतरिक्ष में- राजस्‍थान पत्रिका की खबर है।

इस साल सबसे ज्‍यादा पैसा जुटाएगा भारतीय बाजार, अंबानी, टाटा से लेकर हुंडई के आईपीओ कतार में – दैनिक भास्‍कर में है।

वहीं, कोरोनारोधी टीके का लोगों पर पडा बुरा असर, मांसपेशियों में सूजन, खून, हृदय से संबंधित बिमारियां हुई- हिन्‍दुस्‍तान की खबर है।

जश्‍न-ए-अदब में देश की कला और संस्‍कृति की दिखेगी झलक, इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्‍द्र में 23, 24 व 25 फरवरी को होगा आयोजन- अमर उजाला की यह खबर प्रमुखता से छाई हुई है। आज अंतर्राष्‍ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर कई अखबारों ने खबर आंकडों सहित प्रकाशित की है।

Related posts

Leave a Comment