प्रधानमंत्री मोदी ने हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोईज़ की हत्या पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोईज़ की हत्या और प्रथम महिला मार्टिन मोईज़ पर हुये हमले पर दु:ख व्यक्त किया है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है, “मैं हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोईज़ की हत्या और प्रथम महिला मार्टिन मोईज़ पर हमले से दु:खी हूं। राष्ट्रपति मोईज़ के परिजनों और हैती के लोगों के प्रति मेरी संवेदनायें।”

Saddened by the assassination of President Jovenel Moïse and the attack on First Lady Martine Moïse of Haiti. My Condolences to the family of President Moïse and the people of Haiti. @claudejoseph03

— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2021

हैती के राष्‍ट्रपति जोवेनल मोयसे की हत्‍या में शामिल चार संदिग्‍ध हमलावर आज सुरक्षाबलों के साथ एक मुठभेड़ में मारे गए। दो अन्‍य संदिग्‍ध हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है। आशंका है कि कुछ हमलावर राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस में अब भी छिपे हुए हैं। पुलिस प्रमुख लियोन चार्ल्‍स ने कहा है कि जल्‍द ही इन्‍हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमलावरों ने कल 53 वर्षीय जोवेनल मोयसे की उनके निवास पर गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। उन्‍हें कई गोलियां मारी गई थीं। हमले में राष्‍ट्रपति की पत्‍नी मार्टिन मोयसे घायल हो गई थीं। उन्‍हें इलाज के लिए फ्लोरिडा ले जाया गया है। उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।

अंतरिम प्रधानमंत्री क्‍लाउडे जोसेफ ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है और लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने हैती की घटना पर विशेष बैठक बुलाने से पहले जारी एक बयान में हैती के सभी राजनीतिक दलों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की हिंसा या उकसावे वाली कार्रवाई से दूर रहने का अनुरोध किया है।

Related posts

Leave a Comment