बिहार में राज्‍य के उत्‍तर भाग में बाढ की स्थिति और खराब हो गयी

बिहार में राज्‍य के उत्‍तर भाग में बाढ की स्थिति और खराब हो गयी है। नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्रों में तेज वर्षा से विभिन्‍न नदियों का जल स्‍तर बढ जाने से बाढ की स्थिति बिगड गई है। बूढ़ी गंडक, बागमती और अधवारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ का पानी समस्‍तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और सीतामढी जिलों के नये इलाकों में फैल गया है। पूर्वी मध्‍य रेलवे के मुजफ्फरपुर-नरकाटियांगंज सेक्‍शन में रेल यातायात आज लगातार छठे दिन बाधित है। उपमुख्‍यमंत्री रेणु देवी ने बताया कि पूर्वी और पश्चिमी चम्‍पारण, सारण और सीवान सहित नौ जिले बाढ की चपेट में हैं। उन्‍होंने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 11 टीमें राहत और बचाव कार्यों में लगाई गयी हैं। राज्‍य के बाढ प्रभावित क्षेत्रों में 95 सामुदायिक राहत केन्‍द्र स्‍थापित किये गये हैं।

Related posts

Leave a Comment