केरल सरकार ने राज्‍य में पहली बार मच्‍छर जनित जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि की

केरल सरकार ने राज्‍य में पहली बार मच्‍छर जनित जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि की है। राज्‍य की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि राजधानी तिरूवनंतपुरम में 24 वर्षीय एक महि‍ला में जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। परंतु, रोगी की स्थिति स्थिर बतायी गयी है। उसे बुखार, सिर दर्द और लाल चकते पडने जैसे विभिन्‍न लक्षण दिखाई देने के बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक परीक्षणों के बाद नमूनों को आगे जांच के लिए पुणे स्थित राष्‍ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्‍थान की प्रयोगशाला में भेजा गया। 13 अन्‍य लोगों के भी जीका वायरस संक्रमित होने की आशंका है। राज्‍य का रोग विज्ञान विभाग स्‍थानीय लोगों में और अध्‍ययन कर रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने सभी 14 जिलों को इस बारे में सतर्क कर दिया है।

Related posts

Leave a Comment