केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लरेशन ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से 24 जून को नई दिल्ली में बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेंगे।
आज श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेशनल कॉंफ्रेंस के अध्यक्ष डॉक्टर फारूख अब्बदुला ने कहा कि इस बैठक में वे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने कहा कि गुपकार के नेताओं ने केंद्र सरकार के समक्ष अपनी बात रखने के लिए बैठक में हिस्सा लेने का फैसला किया है।