देश में पिछले 24 घंटों में 42 हजार से अधिक नए कोविड मामले सामने आए

देश में कोविड के नए मामले तेजी से घट रहे हैं और इसके साथ ही अब यह संख्‍या लगभग सात लाख रह गई है। संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने की दर भी सुधरकर 96 दशमलव चार-नौ प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में पिछले 24 घंटों में कोविड के 42 हजार छह सौ नए मामले दर्ज किए गए हैं। 91 दिनों में पहली बार नए मामलों की संख्या 50 हजार से कम दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में देश में कोविड से कुल एक हजार एक सौ 67 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की कुल संख्‍या बढ़कर तीन लाख 89 हजार से अधिक हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के सक्रिय मामलों में 40 हजार से अधिक की कमी आई है। वर्तमान में कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की संख्‍या दो दशमलव 21 प्रतिशत रह गई है और यह लगातार घट रही हैं।

Related posts

Leave a Comment