ईरान दुनिया की छह महाशक्तियों के साथ 2015 में हुए परमाणु समझौते की समीक्षा के लिए तैयार

ईरान के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा है कि ईरान दुनिया की छह महाशक्तियों के साथ 2015 में हुए परमाणु समझौते की समीक्षा के लिए तैयार है। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि वे अमरीकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन से मिलना नहीं चाहते, चाहे अमरीका ईरान पर लगे प्रतिबंध भी हटा ले। इस बीच, अमरीका में व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी ने रईसी के इस बयान पर कहा है कि राष्‍ट्रपति बाइडेन के साथ इरान के राष्ट्रपति की कोई बैठक प्रस्तावित नहीं थी।

Related posts

Leave a Comment