ओडिशा सरकार ने राज्‍य में कोविड रोधी टीकाकरण के लिए जिलावार लक्ष्‍य तय किया

ओडिशा सरकार ने राज्‍य में कोविड रोधी टीकाकरण के लिए जिलावार लक्ष्‍य तय किया है। जिला कलेक्‍टर और नगर निगम आयुक्‍तों को लिखे पत्र में राज्य सरकार ने दैनिक औसत टीकाकरण गति बढाकर साढे तीन लाख प्रतिदिन करने और नियत समय पर टीके की दूसरी डोज को प्राथमिकता देने को कहा है।

सभी जिलों के स्‍थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया है कि भारत सरकार ने जुलाई महीने में राज्‍य को वैक्‍सीन आपूर्ति बढाई है, जो इस महीने भी जारी रहेगी। केन्‍द्र सरकार वैक्‍सीन की आपूर्ति, उसकी खपत और बर्बादी की दर के आधार परकर रही है, इसलिये यह जरूरी हो जाता है कि दैनिक टीकाकरण का लक्ष्‍य साढे तीन लाख प्रतिदिन तक बढाया जाये। राज्‍य में अब तक एक करोड 24 लाख लोगों को टीके की पहली डोज और 38 लाख 67 हजार को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

Related posts

Leave a Comment