नागालैंड सरकार ने कोविड प्रतिबंधों में छूट देने के चौथे चरण की घोषणा की

नागालैंड सरकार ने कोविड प्रतिबंधों में छूट देने के चौथे चरण की घोषणा की है। यह चरण आज से 18 अगस्‍त तक लागू रहेगा। राज्‍य में कोरोना प्रति‍बंधों में ढील देने की प्रक्रिया पहली जुलाई से शुरू की गई थी। कोहिमा में मुख्‍यमंत्री नेफियू रियो की अध्‍यक्षता में कोविड संबंधी उच्‍चाधिकार समिति की बैठक में प्रतिबंधों में छूट देने का फैसला किया गया। अब दुकानें सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक खुली रहेंगी। रात्रि कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक लागू रहेगा। सरकारी और निजी बस सेवाएं 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगी। जिला कार्य बल इस निर्णय के अनुसार आदेश जारी करेंगे।

Related posts

Leave a Comment