म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर बिहार के गयाजी पहुंचे

म्यांमा राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् भारत दौरा

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर बिहार के गयाजी पहुंचे। म्‍यांमा के राष्‍ट्रपति के साथ एक उच्‍च स्‍तरीय प्रतिनिधि मंडल भी भारत आया है।

म्‍यांमा के राष्‍ट्रपति आज सुबह नौ बजे विशेष विमान से गया जी एयरपोर्ट पहुंचे। गया अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर बिहार के राज्‍यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अत: हसनैन और अन्‍य अधिकारियों ने उनका भव्‍य स्‍वगत किया। पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। राष्‍ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् विश्‍व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर और बकराउर स्थित ऐतिहासिक सुजाता मंदिर में पूजा अर्चना किया। साथ ही वह म्‍यांमा के विभिन्‍न बोद्ध मठों का भी दौरा किया। राष्‍ट्रपति के साथ उच्‍च स्‍तरीय अधिकारियों और बोद्ध प्रतिनिधियों का एक शिष्‍ट मंडल भी मौजूद था। म्‍यांमा के राष्‍ट्रपति आगमन को देखते हुए महाबोधि मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए थे।

Related posts