गोवा सरकार ने भी कर्फ्यू की पांबदियां 12 जुलाई तक बढ़ा दी हैं। लेकिन राज्य में उन सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शादी विवाह और अन्य आयोजनों के लिए अऩुमति दी गई है, जिनमें अधिकतम एक सौ लोग या कार्यक्रम स्थल की क्षमता के पचास प्रतिशत तक संख्या में व्यक्ति शामिल हों। वहीं सभा-भवन, समुदायिक भवनों और इनडोर खेल परिसरों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
गोवा सरकार ने कर्फ्यू की पाबंदियां 12 जुलाई तक बढ़ाई
