हरियाणा सरकार ने कुछ और रियायतों के साथ कोविड लॉकडाउन की अवधि 12 जुलाई तक बढाया

हरियाणा सरकार ने कुछ और रियायतों के साथ कोविड लॉकडाउन की अवधि 12 जुलाई तक बढा दी है। दुकानें, मॉल, रेस्‍तरां, पूजास्‍थल, कार्पोरेट कार्यालय, विवाह समारोह, अंत्‍येष्टि और खुले स्‍थानों पर लोगों की उपस्थिति के बारे में पहले से घोषित रियायतें जारी रहेंगी। सभी दुकानें सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक और मॉल सुबह दस बजे से शाम आठ बजे तक खुले रहेंगे। राज्‍य में होटल सुबह दस बजे से रात दस बजे तक पचास प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। लेकिन स्विमिंग पूल और स्‍पा बंद रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment