यूरो कप फ़ुटबॉल में जर्मनी ने पुर्तगाल को 4-2 से हराया, स्‍पेन और पोलैंड के बीच मैच एक-एक से ड्रा रहा

यूरो कप फ़ुटबॉल में कल रात ग्रुप-एफ के मैच में जर्मनी ने पुर्तगाल को 4-2 से हरा दिया। जर्मनी दो मैचों में एक जीत के साथ दूसरे स्थान पर है और उसके तीन अंक हैं। पुर्तगाल के भी दो मैचों से तीन अंक हैं लेकिन गोल अंतर के कारण वह तीसरे स्थान पर है । चार अंकों के साथ फ्रांस ग्रुप एफ में शीर्ष पर है। अगले मैच में जर्मनी का मुकाबला हंगरी से होगा, वहीं वर्तमान चैंपियन पुर्तगाल का सामना 2018 के विश्व चैंपियन फ्रांस से होगा।

ग्रुप ई में स्पेन और पोलैंड के बीच मैच 1-1 से ड्रा रहा। मैच ड्रा होने से पोलैंड की अगले दौर में पहुंचने की संभावना अब भी बरकरार है। तालिका में 2 अंकों के साथ स्पेन अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर है, पोलैंड एक अंक के साथ अंतिम स्थान पर है।

Related posts

Leave a Comment