जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक भारत की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। जी-20 देशों के विदेश मंत्री इस बैठक में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विइइरा, मॉरिशस के विदेश मंत्री अलान गानू और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के शेरपा रिचर्ड मार्क सामंस, तुर्किये के विदेश मंत्री मैवलुट कावुसोगलू और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वांग तथा अन्य अतिथि कल नई दिल्ली पहुंच गए हैं। दो दिन की बैठक में विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर और कई गण्यमान्य अतिथि उभरती वैश्विक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर अपने विचार साझा करेंगे। विदेश मंत्रियों और शिष्टमंडल के प्रमुखों के लिए कल शाम रात्रिभोज आयोजित किया जाएगा। कल दो सत्र में बहु-पक्षवाद को सशक्त बनाने और सुधारों की आवश्यकता, खाद्य और ऊर्जा संरक्षा, विकास सहयोग और आतंकवाद के प्रतिरोध: नई और उभरती चुनौतियों समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...