महाराष्‍ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर सम्‍मन भेजा

महाराष्‍ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने एक बार फिर सम्‍मन भेजा है। अनिल देशमुख पुलिस अधिकारियों को मुंबई में पब और बार मालिकों से सौ करोड़ रूपये की वसूली के लिए कहने के आरोपों की जांच का सामना कर रहे हैं। ईडी ने उन्‍हें आज 11 बजे तक प्रस्‍तुत होने को कहा है। अनिल देशमुख को शनिवार को भी सम्‍मन भेजा गया था लेकिन उन्‍होंने पेश होने के लिए कुछ और समय देने की मांग की थी। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्‍त परमबीर सिंह ने आरोप लगाया कि अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को मुंबई के पब और बार मालिकों से सौ करोड़ की वसूली करने को कहा था। परमबीर ने इस मामले में मुंबई उच्‍च न्‍यायालय में अर्जी दाखिल की थी और न्‍यायालय ने ईडी को अनिल देशमुख पर आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया था।

Related posts

Leave a Comment