संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की संसदीय स्‍थायी समिति ने फेसबुक इंडिया और गूगल इंडिया को आज पेश होने के लिए सम्‍मन भेजा

संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की संसदीय स्‍थायी समिति ने फेसबुक इंडिया और गूगल इंडिया को आज पेश होने के लिए सम्‍मन भेजा है। समिति डिजिटल मंच पर महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्‍यान देने सहित सोशल मीडिया या ऑनलाइन न्‍यूज़ मीडिया प्‍लेटफार्म के दुरूपयोग को रोकने तथा नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के बारे में इन कंपनियों के विचार सुनेगी।

इससे कुछ दिन पहले ट्वीटर के प्रतिनिधि भारत के नये सूचना प्रौद्योगिकी नियमों पर चर्चा के लिए समिति के समक्ष पेश हुए थे। उन्‍होंने यह भी जानकारी दी थी कि सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म का दुरूपयोग वे कैसे रोकेंगे।

Related posts

Leave a Comment