दूरसंचार विभाग ने अन्य सेवा प्रदाताओं – ओ एस पीज़ के लिए दिशा-निर्देश और सरल कर दिए हैं। ये संस्थाएं बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग – बी पी ओ कहलाती हैं जो भारत और विदेश में वॉयस आधारित सेवाएं प्रदान करती हैं। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि काम-काज में बेहतर समन्वय के लिए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय ओ एस पीज़ में अब कोई भेद नहीं रखा गया है। रविशंकर प्रसाद ने बताया कि भारत का बी पी ओ उद्योग विश्व के सबसे बड़े उद्योगों में से एक है। उन्होंने कहा कि उदार दिशा-निर्देशों के अंतर्गत ओ एस पी का इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट ऑटोमेटिक ब्रांच एक्सचेंज – ईपीएबीएक्स अब विश्व में कहीं भी स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ओ एस पी संस्थाएं दूर संचार सेवा प्रदाताओं की ई पी ए बी एक्स सेवाएं इस्तेमाल करने के अलावा भारत में तृतीय पक्ष डेटा सेंटर पर स्वयं का ईपीएबीएक्स स्थापित कर सकती हैं।
दूरसंचार विभाग ने अन्य सेवा प्रदाताओं – ओ एस पीज़ के लिए दिशा-निर्देश और सरल कर दिए