जम्‍मू कश्‍मीर में परिसीमन आयोग की टीम ने श्रीनगर में विभिन्‍न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से भेंट की

केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर में परिसीमन आयोग की टीम कल श्रीनगर पहुंची और उसने विभिन्‍न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से भेंट की। इस वार्तालाप का लक्ष्‍य परिसीमन की प्रक्रिया के संचालन के बारे में प्रारंभिक जानकारी एकत्र करना है, ताकि केन्‍द्र शासित प्रदेश में नये निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धार‍ण किया जा सके। आयोग जम्‍मू कश्‍मीर में पहली बार अनुसूचित जाति‍यों और अनुसूचित जनजातियों के लिए सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र भी तय करेगा। आयोग में न्‍यायमूर्ति रंजन प्रकाश देसाई, मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त सुशील चन्‍द्र और उप निर्वाचन आयुक्‍त चन्‍द्रभूषण शामिल हैं।

न्यायमूर्ति सेवानिवृत्त रंजन प्रकास देसाई की अध्यक्षता में परिसीमन आयोग जम्मू-कश्मीर की चार दिवसीय यात्रा पर कल श्रीनगर पहुंचा। श्रीनगर पहुंचने पर परिसीमन आयोग जम्मू-कश्मीर में परिसीमन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कल विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के कई नेताओं के मिला। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी-पीडीपी परिसीमन आयोग के सदस्यों से नहीं मिले। जिन दलों ने आयोग से मुलाकात की उन्होंने जम्मू-कश्मीर के नए निर्वाचन क्षेत्रों को बनाने के लिए चल रहे परिसीमन प्रक्रिया के बारे में अपने सुझाव प्रस्तुत किए। आयोग के सदस्यों का आज कश्मीर घाटी के सभी दस जिला चुनाव अधिकारियों से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है।

Related posts

Leave a Comment