केरल में कोविड से संक्रमि‍त होने की दर 11.2 प्रतिशत हुई

केरल में कोविड से संक्रमि‍त होने की दर 11.2 प्रतिशत हुई

केरल में कोरोना संक्रमण लगातार बढ रहा है। राज्‍य में कल 22 हजार 56 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। कोविड से संक्रमि‍त होने की दर 11 दशमलव दो प्रतिशत है। राज्‍य में कल 131 रोगियों की मौत हुई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्‍या 16 हजार चार सौ 57 हो गई है। कल 17 हजार सात सौ 61 रोगी स्‍वस्‍थ हुए। राज्‍य में फिलहाल एक लाख 49 हजार से अधिक रोगियों का उपचार चल रहा है।

Related posts

Leave a Comment