Cyclone Mocha: बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के बुधवार तक तीव्र होकर चक्रवात में बदलने की संभावना

Cyclone Mocha: बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के बुधवार तक तीव्र होकर चक्रवात में बदलने की संभावना

मौसम विभाग (IMD) ने आज कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बयान में बताया कि कल इसी क्षेत्र में इसके और तेज होकर दबाव का रूप लेने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास के इलाकों में इसके चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान शुरू में इस महीने की 11 तारीख तक उत्तर-पश्चिम की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य की ओर बढ़ सकता है। बाद में, इसके धीरे-धीरे फिर से उत्तर-पूर्व की ओर बांग्लादेश-म्यांमार तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। यदि चक्रवाती तूफान बनता है, तो इसे चक्रवात मोचा नाम दिए जाने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment