बीजेपी ने सोनिया गांधी द्वारा कर्नाटक संप्रभुता संबंधी टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की

बीजेपी ने सोनिया गांधी द्वारा कर्नाटक संप्रभुता संबंधी टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा कर्नाटक संप्रभुता संबंधी टिप्पणी को लेकर आज निर्वाचन आयोग से मुलाकात की और इस मामले में कार्रवाई की मांग की। पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज नई दिल्ली में आयोग के समक्ष उपस्थित हुआ। बाद में मीडिया से बातचीत में भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी देश की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने जानबूझकर ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया, जो देश विरोधी है। भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर झूठे दोष लगाने का आरोप लगाया।

इससे पहले, कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा था, सोनिया गांधी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने नहीं देगी।

Related posts

Leave a Comment