मौसम विभाग (IMD) ने आज कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बयान में बताया कि कल इसी क्षेत्र में इसके और तेज होकर दबाव का रूप लेने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास के इलाकों में इसके चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान शुरू में इस महीने की 11 तारीख तक उत्तर-पश्चिम की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य की ओर बढ़ सकता है। बाद में, इसके धीरे-धीरे फिर से उत्तर-पूर्व की ओर बांग्लादेश-म्यांमार तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। यदि चक्रवाती तूफान बनता है, तो इसे चक्रवात मोचा नाम दिए जाने की संभावना है।
Related posts
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने टेस्ट में दर्ज की पारी और 85 रन की बड़ी जीत, Bangladesh पूरी तरह हुई बेअसर
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe vs...
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 सेमीफाइनल में Mbappe नहीं, अब Lukaku और Merino की टीमों की टक्कर
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की भिड़ंत...
INDW vs EN-W Test: स्मृति-हरमन की फिफ्टी, Kranti Gaud का पहला झटका, मैच रोमांचक मोड़ पर
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन...