देश में कोरोना संक्रमण हर दिन बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में 3 लाख 46 हजार 786 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 2 हजार 624 लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, 2,19,838 मरीज ठीक भी हुए हैं। अबतक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,66,10,481 पहुंच गया है, जिसमें से एक्टिव मामलों की संख्या 25,52,940 है। वहीं मरनेवालों की संख्या 1,89,544 तक पहुंच गई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से देश में तीन लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में सख्त प्रतिबंध भी लगाए हैं। अधिकतर राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है ताकी इस संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।
Related posts
-
गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर के कलोल में 194 करोड़ रूपये की लागत से कुल 19 विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण और 8 कार्यों का भूमिपूजन किया
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर के कलोल में 194 करोड़... -
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर तीन मार्गों पर एलायंस एयर की उड़ानों को हरी झंडी दिखाई
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने बुधवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के... -
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 का दौरा किया
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 15 जनवरी, 2025 को दिल्ली कैंट में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर...