चीन ने अमेरिका के खिलाफ व्यापार में जवाबी कार्रवाई करते हुए वहां से आयातित कई और वस्तुओं पर कल नया शुल्क लगाने की घोषणा की और अमेरिका पर धमकाने का आरोप लगाया।
चीन ने अमेरिका के खिलाफ व्यापार में जवाबी कार्रवाई करते हुए वहां से आयातित कई और वस्तुओं पर कल नया शुल्क लगाने की घोषणा की और अमेरिका पर धमकाने का आरोप लगाया। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए जोखिम बनता जा रहा है। चीन ने कहा है कि उसने 5,207 अमेरिकी वस्तुओं पर 5 प्रतिशत और 10 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लेना शुरू किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से 200 अरब डॉलर के आयात पर शुल्क लगाया था। यही नहीं, ट्रंप ने चीन से होने वाले शेष 267 अरब के आयात पर भी शुल्क लगाने की धमकी दी थी।