आज अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस है, इस वर्ष का विषय है – “चाय की उपयोगिता को बनाए रखना, समुदायों का समर्थन करना”

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 2026

आज अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है – चाय की उपयोगिता को बनाए रखना, समुदायों का समर्थन करना। इस दिवस का उद्देश्य मेहनती चाय श्रमिकों को उनका हक दिलाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। भारत के हर घर की रसोई से लेकर नुक्कड़ की टपरी तक चाय हमारी रग–रग में बसती है। तभी तो किसी शायर ने क्या खूब लिखा है-“तमाम शिकवे–गिले भुला देती है, ये चाय है जनाब, मुर्दों को भी…

Read More

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान में वर्षों से जारी नरसंहार की निंदा की

भारत UNSC पाकिस्तान नरसंहार निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान में वर्षो से जारी नरसंहार की निंदा की है। कल सशस्त्र संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा विषय पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की वार्षिक खुली बैठक में भारत के स्थायी राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने ये बात कही। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान का अमानवीय आचरण दशकों से अपनी आंतरिक विफलताओं को हिंसा के माध्यम से छिपाने के प्रयासों को दर्शाता है। यह विडंबना ही है कि पाकिस्तान ऐसे मुद्दों का ज़िक्र कर रहा है जो पूरी तरह से भारत के आंतरिक मामले…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा

प्रधानमंत्री @Narendra Modi इटली दौरा पूरा कर नई दिल्ली लौट आए। भारत और इटली ने अपने संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। दोनों देशों ने कृषि, विज्ञान, आयुर्वेद, समुद्री परिवहन और अहम खनिजों के क्षेत्र में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारतीय नर्सों की आवाजाही आसान बनाने और मनी लॉन्ड्रिंग व आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029’ सहयोग को नई दिशा देगी। उन्होंने बताया कि दोनों देश इनोवेशन…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली में खाद्य और कृषि संगठन ने ‘एग्रीकोला मेडल’ से किया सम्मानित

पीएम मोदी एग्रीकोला मेडल सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज इटली के रोम में स्थित खाद्य और कृषि संगठन (एफ.ए.ओ) के मुख्यालय में प्रतिष्ठित ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया गया। उन्‍होंने पुरस्कार ग्रहण करते हुए, इस सम्मान को भारत के लाखों किसानों, पशुपालकों, मछली पालकों, कृषि वैज्ञानिकों और श्रमिकों को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी को यह मेडल एफ.ए.ओ के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने प्रदान किया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार खाद्य सुरक्षा, सतत विकास और मानव कल्याण के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर…

Read More