अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्‍तान में अमेरिकी सैन्‍य मिशन 31 अगस्‍त तक समाप्‍त करने की घोषणा की

अमेरिका ने कहा है कि अफगानिस्‍तान में उसका सैन्‍य मिशन 31 अगस्‍त को समाप्‍त हो जाएगा। यह घोषणा अफगानिस्‍तान से अमेरिकी सैनिकों को हटाने के कदम के बाद अफगानी कमांडो और तालिबान के बीच जारी लड़ाई के बीच की गई है। अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कल रात कहा कि अमेरिका के सबसे लंबे युद्ध का अंत हो रहा है।

Read More

फ्रांस की सैनोफी एस और ब्रिटेन की ग्‍लैक्‍सोस्मिथक्‍लाइन पीएलसी को भारत में क्‍लीनीकल परीक्षण की मंजूरी

फ्रांस की सैनोफी एस और ब्रिटेन की ग्‍लैक्‍सोस्मिथक्‍लाइन पीएलसी को भारत में अपने कोविड रोधी टीकों के क्‍लीनीकल परीक्षण की मंजूरी मिल गई है। दोनों कंपनियों की ओर से यह जानकारी दी गई है। देश में 18 से 55 वर्ष आयुवर्ग के करीब 3000 लोगों पर इन टीकों का परीक्षण किया जाएगा। यह परीक्षण करीब एक वर्ष तक चलेगा।

Read More

चीन और जापान के बीच ताइवान से लेकर साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्‍न मुद्दों पर मतभेद बढ़ा

चीन और जापान के बीच ताइवान से लेकर साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्‍न मुद्दों पर मतभेद बढ़ गए हैं। जापान की मीडिया की खबरों के अनुसार जापान की नई साइबर सुरक्षा नीति के मसौदे से पता चलता है कि चीन सुरक्षा से जुड़े और बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों की सूचनाएं चुराने के लिए साइबर हमले कर रहा है। ताइवान के मद्दे पर जापान के उपप्रधानमंत्री तारो आसो ने कहा है कि ताइवान पर चीन के हमले की स्थिति में जापान और अमरीका को मिलकर ताइवान की रक्षा करनी चाहिए। तारो आसो…

Read More

INS तबर ने इतालवी नौसेना के साथ इटली के नेपल्स के करीब युद्धाभ्यास किया

भूमध्य सागर के लिए चल रही तैनाती के अंतर्गत आईएनएस तबर ने दिनांक 03 जुलाई 2021 को नेपल्स, इटली के बंदरगाह में प्रवेश किया। इस जहाज का इटली की नौसेना ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बंदरगाह में अपने प्रवास के दौरान कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन महेश मंगीपुडी नेप्रीफेक्ट ऑफ नेपल्स अथॉरिटी, क्षेत्रीय इतालवी नौसेना मुख्यालय और कोस्टगार्ड मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। बंदरगाह से लौटने पर इस पोत ने दिनांक 04 और 05 जुलाई 2021 को इटली की नौसेना के एक अग्रिम फ्रिगेट, आईटीएस एंटोनियो मार्सेग्लिया (एफ 597) के…

Read More