अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- ईरान के साथ समझौते पर काफी हद तक सहमति बनी, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना भी शामिल

ट्रंप ईरान समझौता होर्मुज जलडमरूमध्य

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस्राएल से बातचीत के बाद ईरान के साथ एक समझौते पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है। उन्‍होंने कहा कि समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलना भी शामिल है। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि समझौते के अंतिम पहलुओं और विवरणों पर चर्चा जारी है और शीघ्र ही इसकी घोषणा की जाएगी, लेकिन उन्होंने समझौते की समय-सीमा के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि समझौते के बारे में इस्राएल के साथ सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात,…

Read More

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की

एस जयशंकर मार्को रूबियो मुलाकात

विदेश मंत्री Subrahmanyam Jaishankar और अमरीकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने नई दिल्ली में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-अमरीका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत और महत्वपूर्ण बताया। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और अमरीका के संबंध केवल दोनों देशों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी असर डालते हैं। उन्होंने व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की आवश्यकता पर जोर दिया। विदेश मंत्री ने ऊर्जा सुरक्षा और विविध स्रोतों से ऊर्जा आपूर्ति को भारत के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समुद्री…

Read More

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए विस्फोट में 24 लोग मारे गए

क्वेटा विस्फोट 24 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज रेलवे लाइन पर हुए धमाके में 24 लोग मारे गए हैं और कई घायल हैं। यह धमाका राजधानी क्वेटा के चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास हुआ। धमाके में एक रेलगाडी को मामूली नुकसान पहुंचा और आसपास खड़ी 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके के बाद ऐहतियात के तौर पर पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। शहर के कई संस्थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि मलबे में…

Read More

रूस ने यूक्रेन पर ओरेश्निक मिसाइल से हमला किया:यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम; जेलेंस्की बोले- रूसी पागल हो चुके हैं

रूस ने रविवार को यूक्रेन पर कई मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और कई दर्जन लोग घायल हैं। हमलों का निशाना यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाके थे। रूस ने कहा कि यह हमला यूक्रेनी हमलों के जवाब में किया गया। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक हमलेमें ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल का भी इस्तेमाल हुआ। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस पर जानबूझकर नागरिक इलाकों को निशाना बनाने…

Read More