दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रुड़की बॉर्डर के पास क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ। दुर्घटना में उनकी कार में आगल लग गई। ऋषभ पंत को रुड़की सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। हादसा मंगलौर थाना क्षेत्र के एनएच-58 पर हुआ।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।