प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज तेल एवं गैस, बिजली, सड़क और रेल क्षेत्रों से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में तेल और गैस के बुनियादी ढांचे को एक बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पुरुलिया जिले में लगभग 1,950 करोड़ रुपये की लागत वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की…

Read More

NHRC ने दिल्ली के द्वारका उत्तर पुलिस स्टेशन में हिरासत में कथित शारीरिक यातना के बाद एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली के द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन में पुलिस द्वारा कथित शारीरिक प्रताड़ना के बाद एक व्यक्ति ने 11 जुलाई, 2025 को आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित को एक महिला सुपरवाइजर द्वारा उसके खिलाफ की गई चोरी की शिकायत के संबंध में पूछताछ के लिए 10 जुलाई, 2025 को पुलिस हिरासत में लिया गया था । पीड़ित दिल्ली के नांगली विहार इलाके का रहने वाला था और…

Read More

भारतीय नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में आईएनएस ‘निस्तार’ को नौसेना में शामिल किया

  भारतीय नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में आयोजित एक समारोह में अपने दो गोताखोरी सहायक पोतों में से पहले पोत – स्वदेश में निर्मित और तैयार ‘निस्तार’ को नौसेना में शामिल किया। हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम द्वारा निर्मित निस्तार, भारत के लिए मील का पत्थर है। 120 एमएसएमई की भागीदारी और 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री को शामिल करते हुए, निस्तार अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप जटिल जहाज बनाने की भारत की क्षमता का प्रमाण है। इस पोत की मुख्य भूमिकाओं में गहरे समुद्र में गोताखोरी करना और संकटग्रस्त पनडुब्बियों…

Read More

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जेआईटीईएम युवा सम्मेलन 2025 को संबोधित किया

  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज इस बात पर जोर दिया कि 2047 तक विकसित भारत की यात्रा में भारतीय युवाओं के लिए सही मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता और नीति-निर्माण की आवश्यकता है। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ने समाज और राष्ट्र के समग्र विकास में सामाजिक संगठनों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। ओम बिरला ने कहा कि “अंत्योदय” (अंतिम व्यक्ति का उत्थान) की भावना को साकार करना और यह सुनिश्चित करना एक साझा ज़िम्मेदारी है कि समाज का कोई भी व्‍यक्ति प्रगति की दौड़ में पीछे न छूटे।…

Read More