भारतीय नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में आईएनएस ‘निस्तार’ को नौसेना में शामिल किया

 

भारतीय नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में आयोजित एक समारोह में अपने दो गोताखोरी सहायक पोतों में से पहले पोत – स्वदेश में निर्मित और तैयार ‘निस्तार’ को नौसेना में शामिल किया।

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम द्वारा निर्मित निस्तार, भारत के लिए मील का पत्थर है। 120 एमएसएमई की भागीदारी और 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री को शामिल करते हुए, निस्तार अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप जटिल जहाज बनाने की भारत की क्षमता का प्रमाण है। इस पोत की मुख्य भूमिकाओं में गहरे समुद्र में गोताखोरी करना और संकटग्रस्त पनडुब्बियों से बचाव अभियान चलाना शामिल है। जहाज पर स्थित विशेष गोताखोरी परिसर कई डेक तक फैला हुआ है, और इसमें संतृप्ति गोताखोरी मिशनों के लिए आवश्यक आधुनिक प्रणालियाँ लगी हैं। इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि निस्तार महज एक जहाज नहीं बल्कि यह भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने की ओर एक मजबूत कदम है।

Related posts

Leave a Comment