पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाले टीआरएफ को अमरीका द्वारा वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने का समाचार जनसत्ता, दैनिक भास्कर, दैनिक ट्रिब्यून, राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है। दैनिक जागरण ने इसे लश्करे तैयबा का मुखौटा संगठन बताते हुए लिखा है- भारत ने कहा- समय से उठाया गया कदम। नवभारत टाइम्स की सुर्खी है- विदेश मंत्री जयशंकर बोले – यह आतंक पर आपसी सहयोग का सबूत। शराब घोटाले में छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पंजाब केसरी और अमर उजाला की पहली खबर…
Read MoreCategory: News-Headlines
बिहार में अब तक लगभग 95 प्रतिशत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में शामिल: निर्वाचन आयोग
विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) आदेश के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करेंगे और उसमें किसी भी प्रविष्टि में सुधार के लिए सुझाव/इनपुट आमंत्रित करेंगे। 24 जून 2025 को जारी आदेश (पृष्ठ 2, पैरा 7) के मुताबिक, राजनीतिक दलों और मतदाताओं को सूची में सुधार या किसी छूटे हुए नाम को शामिल कराने के लिए पूरा एक महीना दिया जाएगा। इसके लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की प्रिंट और डिजिटल कॉपी नि:शुल्क दी जाएगी और सार्वजनिक…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- इस वर्ष स्वदेश में बनी पहली सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च की जाएगी
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश की पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप इसी वर्ष तैयार हो जाएगी। हैदराबाद में कल केशव स्मारक शिक्षा समिति के 85वें स्थापना दिवस समारोह में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर उत्पादक देशों में से एक बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही छह सेमीकंडक्टर संयंत्रों को मंजूरी दे चुकी है और उनका निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में इस वर्ष पहली भारत निर्मित चिप तैयार हो जाएगी।…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज तेल एवं गैस, बिजली, सड़क और रेल क्षेत्रों से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में तेल और गैस के बुनियादी ढांचे को एक बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पुरुलिया जिले में लगभग 1,950 करोड़ रुपये की लागत वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की…
Read More