रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हैदराबाद में डीआरडीओ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया

  रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 16 और 17 जुलाई, 2025 को हैदराबाद में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल), अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) और मिसाइल क्लस्टर लैब्स की उन्नत प्रणाली प्रयोगशाला (एएसएल) द्वारा चलाए जा रहे मिसाइल और हथियार प्रणाली कार्यक्रम की समीक्षा की। रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) के विभिन्न कार्य केंद्रों अर्थात अस्त्र एमके I और II, वर्टिकली-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल और स्क्रैमजेट का…

Read More

अश्विनी वैष्णव और देवेंद्र फडणवीस ने NFDC परिसर में भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान-IICT के पहले परिसर का उद्घाटन किया

  सूचना और प्रसारण, रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा आई.टी. मंत्री अश्विनी वैष्णव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संयुक्त रूप से मुंबई के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम-एन.एफ.डी.सी. परिसर में भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान-आई.आई.सी.टी. के पहले परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं को सशक्त बनाने और रचनात्मक उद्योगों को आगे बढ़ाने के सरकार के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह संस्‍थान युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा। श्री वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार ने आई.आई.सी.टी. के विकास के लिए चार सौ…

Read More

भारत ने लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी, पाकिस्तान स्थित टीआरएफ को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने के अमरीका के फैसले की सराहना की

  भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए ज़िम्मेदार समूह, द रेजिस्टेंस फ्रंट को विदेशी आतंकवादी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के अमरीका के फ़ैसले की सराहना की है। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक यह छद्म संगठन, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य हमले सहित कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस फ़ैसले के लिए अमरीका के विदेश विभाग और विदेश मंत्री मार्को रुबियो की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मोतिहारी में सात हजार दौ सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बिहार के मोतिहारी में सात हज़ार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। ये परियोजनाएं रेल, सड़क तथा ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वी भारत के विकास के लिए बिहार का विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में विकास तेज़ी से हो रहा है क्योंकि केंद्र और राज्य सरकारें, दोनों ही राज्य के लिए काम कर…

Read More