प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ वार्ता करेंगे। बातचीत मुख्य रूप से दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को नई गति देने पर केन्द्रित होगी। उनकी यात्रा का उद्देश्य रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध मजबूत करना है। यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर भी हस्ताक्षर होंगे। इस समझौते से भारत को लगभग 99 प्रतिशत उत्पाद श्रेणियों पर शुल्क से छूट मिलेगी। इससे पहले कल रात, प्रधानमंत्री दो दिन की यात्रा पर ब्रिटेन पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी…
Read MoreCategory: News-Headlines
यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधि कल इस्तानबुल में तीसरे दौर की शांति वार्ता में बंदियों की अदला-बदली पर सहमत हुए
यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधि कल इस्तानबुल में तीसरे दौर की शांति वार्ता में बंदियों की अदला-बदली पर सहमत हुए। यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रूस्तम उमेरोव ने बताया कि उन्होंने अगस्त के अंत तक राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर वार्ता का प्रस्ताव दिया है।
Read Moreआज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 24 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ब्रिटेन दौरे को लगभग सभी अखबारों ने विस्तार से दिया है। दैनिक ट्रिब्यून की सुर्खी है- मोदी ब्रिटेन दौरे पर, मुक्त व्यापार समझौते पर होंगे हस्ताक्षर, 99 फीसदी भारतीय निर्यात होगा शुल्क मुक्त। उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा नए उप-राष्ट्रपति चुने जाने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू करने की खबर को ज्यादातर अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। देशबंधु ने मार्गन स्टेनली की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सुर्खी दी है- भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था…
Read Moreभारत पांच वर्ष के अंतराल के बाद आज से चीनी नागरिकों को फिर पर्यटन वीज़ा जारी करेगा
भारत पांच वर्ष के अंतराल के बाद आज से चीनी नागरिकों को फिर पर्यटन वीज़ा जारी करेगा। पेचिंग में भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चीनी नागरिक भारत के लिए पर्यटन वीज़ा के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पेचिंग, शंघाई और ग्वांगझाउ में भारतीय वी़जा आवेदन केन्द्रों में व्यक्तिगत रूप से पासपोर्ट और आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे। यह फैसला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देश, 2020 में गलवान घाटी संघर्ष के बाद, तनाव कम करने और आपसी संबंध सुधारने का प्रयास कर…
Read More