फ्रांस के राष्‍ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा – फ्रांस, फिलिस्‍तीन को एक देश के रूप में मान्‍यता देगा

  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान फ़्रांस आधिकारिक तौर पर फ़लस्तीन को मान्यता दे देगा। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह निर्णय पश्चिम एशिया में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए फ़्रांस की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। श्री मैक्रों ने यह भी कहा कि शांति संभव है और गाज़ा में तुरंत युद्धविराम तथा आम नागरिकों को बचाने की आवश्यकता है। उधर, इस्रायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने फ्रांस के फैसले को गंभीर भूल बताया है।…

Read More

संसद में लगातार चौथे दिन भी गतिरोध जारी, विपक्ष बिहार मतदाता सूची संशोधन और अन्य मुद्दों पर चर्चा की कर रहा मांग

  संसद में लगातार चौथे दिन भी गतिरोध जारी है। विपक्ष बिहार मतदाता सूची संशोधन और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है। संसद के दोनो सदनों की कार्यवाही विभिन्‍न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई। लोकसभा में आज सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्‍यक्ष ओम बिरला ने प्रश्‍नकाल शुरू किया लेकिन विपक्षी सदस्‍य बिहार में मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण और अन्‍य मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी कर…

Read More

रूस का यात्री विमान चीन के सीमावर्ती क्षेत्र पूर्वी अमूर के पास दुर्घटनाग्रस्त

  रूस का यात्री विमान आज चीन के सीमावर्ती क्षेत्र पूर्वी अमूर के टिंडा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालीस से अधिक लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार कम दृश्यता में लैंडिंग के दौरान चालक दल की गलती को इसका संभावित कारण माना जा रहा है।

Read More

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में सात नए सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल खोलने की घोषणा की

  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय राजधानी में सात नए सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल खोलने की घोषणा की। दिल्ली सचिवालय में 34 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन करते हुए उन्‍होंने कहा कि दिल्ली सरकार शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य ढाँचे के साथ-साथ माध्यमिक और सुपर-स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर बनायेगी। सात अस्‍पताल कोविड के समय में जिनकी नींव रखी गई थी परंतु वह शुरू नहीं हो पाए थे, जिन्हें आईसीयू हॉस्पिटल डेवलप करने के लिए सोचा गया था। उन सातों प्रीमिसिज को हम सुपर स्पेशलिटी आईसीयू हॉस्पिटल बनाएंगे जहां…

Read More