प्रधानमंत्री मोदी कल तमिलनाडु में 4800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिटेन और मालदीव की अपनी सफल यात्रा से स्वदेश वापसी के पश्चात 26 जुलाई को रात लगभग 8 बजे तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 4800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 27 जुलाई को प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में दोपहर करीब 12 बजे आदि तिरुवथिरई महोत्सव के साथ महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के उत्सव में भाग लेंगे। तूतीकोरिन में प्रधानमंत्री मालदीव की अपनी राजकीय…

Read More

एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्‍ट मैच में ऋषभ पंत के 54 रनों के बाद इंग्‍लैंड ने वापसी की, कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने पांच विकेट लिए

  भारत-इंग्‍लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे क्रिकेट टेस्‍ट मैच के आज तीसरे दिन इंग्लैंड पहली पारी में 2 विकेट पर 225 रन से आगे खेलेगा। मेज़बान इंग्लैंड अभी पहली पारी के आधार पर 133 रन से पीछे है। भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पारी में पाँच विकेट लिए। ऋषभ पंत ने पैर में चोट के बावजूद 54 रन बनाए थे।

Read More

ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्‍तीसगढ़ और महाराष्‍ट्र के कुछ क्षेत्रों में आज अत्‍यधिक तेज़ बारिश का रेड अलर्ट

  मौसम विभाग ने आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अत्यधिक तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, झारखंड, केरल और माहे, मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अरुणाचल…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन यात्रा ऐतिहासिक मुक्‍त व्‍यापार समझौते के साथ संपन्‍न, यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव के लिए रवाना

  भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के साथ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा संपन्‍न हो गई है। प्रधानमंत्री ने कल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ मुक्‍त व्‍यापार समझौता वार्ता के बाद कहा कि यह दिन दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद यह समझौता संपन्न हुआ है। भारतीय टेक्सटाइल फुटवियर जेम्स एंड ज्वेलरी सीफूड और इंजीनियरिंग गुड्स को यूके में बेहतर मार्केट एक्सिस मिलेगा। भारत के एग्रीकल्चर प्रोड्यूस और…

Read More