गुजरात आतंकरोधी दस्‍ते ने जाली मुद्रा गिरोह में शामिल अल-कायदा से जुड़े चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

  गुजरात आतंकरोधी दस्‍ते-एटीएस ने जाली नोटों का रैकेट चला रहे अलकायदा से जुडे चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस के उप महानिरीक्षक सुनील जोशी ने अहमदाबाद में मीडिया को बताया कि आरोपी विभिन्‍न सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म और संदिग्‍ध एप्‍लीकेशन से आतंकी विचारधारा फैला रहे थे। 10 जून को एक इंफोरमेशन मिली थी कि पांच इंस्टाग्राम अकांउट हैं। ये अलकायदा जो एक प्रस्काइब टेटेरिस्ट ओर्गेनाइजेशन है। इसकी विचारधारा का प्रचार-प्रसार देश में कर रहे हैं। बहुत लोगों को धार्मिक आधार पर भारत के विरूद्ध उकसाने जनित जो साहित्य है…

Read More

भारत और इस्राइल ने दीर्घावधि के लिए द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्‍यक्‍त की

  भारत और इस्राइल ने दीर्घावधि के लिए द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्‍यक्‍त की है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कल नई दिल्‍ली में इस्राइल के रक्षा मंत्रालय में महानिदेशक मेजर जनरल आमिर बराम के साथ बैठक की। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बातचीत में रक्षा सहयोग मजबूत करने की रूपरेखा तैयार करने पर सहमति बनी।

Read More

भारत ने सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों पर गंभीर दंड लगाने का आह्वान किया

  भारत ने सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों पर गंभीर दंड लगाने का आह्वान किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता सहित कुछ मूलभूत सिद्धांतों का सम्मान करना आवश्यक है। सिंधु जल संधि पर, पी. हरीश ने स्पष्ट किया कि यह संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता। पी. हरीश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफ्रीकी संघ…

Read More

भारत ने पेट्रोल में 20 % इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य निर्धारित समय से 5 साल पहले हासिल किया: हरदीप सिंह पुरी

  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य निर्धारित समय से पाँच साल पहले ही हासिल कर लिया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में 2014 के मात्र डेढ़ प्रतिशत से 2025 में 20 प्रतिशत तक की इस छलांग से एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इससे किसानों को एक लाख 18 हजार करोड़ रुपये…

Read More