भारत का कुल टीकाकरण कवरेज कल 36 करोड़ को पार कर गया। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह 7 बजे तक 47,07,778 सत्रों के माध्यम से कुल 36,13,23,548 टीके की खुराकें दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 36,05,998 टीके की खुराक दी गई। कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है। भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान 43,733 नए दैनिक मामले सामने आए हैं।…
Read MoreCategory: India
भारत ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, भारत देश की ताज़ा खबरें, Hindi news live aaj talak, news paper नवीनतम समाचार in hindi news
केन्द्रीय मंत्रिमंडल का आज शाम छह बजे विस्तार
केन्द्रीय मंत्रिपरिषद का आज शाम विस्तार किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शाम छह बजे नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमण्डल का यह पहला विस्तार होगा। मंत्रिपरिषद में कुल 81 मंत्री बनाये जा सकते हैं। इस समय सरकार में 52 मंत्री हैं। कई मंत्री इस समय एक से अधिक मंत्रालयों का कामकाज संभाल रहे हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रिमण्डल विस्तार के संबंध में गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने महान सिने अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान सिने अभिनेता दिलीप कुमार जी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके दिवंगत हो जाने से हमारे सांस्कृतिक संसार को नुकसान पहुंचा है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है, “दिलीप कुमार जी को हमेशा सिने जगत के दिग्गज के रूप में याद किया जायेगा। उन्हें बेमिसाल प्रतिभा मिली थी, जिसने दर्शकों की कई पीढ़ियों को मंत्र-मुग्ध किया। उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनायें। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।” Dilip Kumar Ji will be remembered as…
Read Moreभारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती आज, प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
भारतीय जनता पार्टी के प्रणेता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज जयंती मनाई जा रही है। उनका जन्म कोलकाता में आज ही के दिन 1901 को हुआ था। वे प्रमुख भारतीय राजनेता, बैरिस्टर और विचारक थे। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में काम किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा है कि उनके आदर्श देश के लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।…
Read More