भारतीय जनसंघ के संस्‍थापक डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती आज, प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

भारतीय जनता पार्टी के प्रणेता और भारतीय जनसंघ के संस्‍थापक डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की आज जयंती मनाई जा रही है। उनका जन्‍म कोलकाता में आज ही के दिन 1901 को हुआ था। वे प्रमुख भारतीय राजनेता, बैरिस्‍टर और विचारक थे। उन्‍होंने जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में काम किया था।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा है कि उनके आदर्श देश के लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्‍होंने कहा कि डॉक्‍टर मुखर्जी ने अपना जीवन भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। उन्‍होंने एक ट्वीट में कहा है कि डॉक्‍टर मुखर्जी एक राष्‍ट्रवादी थे और उन्‍होंने अपना जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया।

Related posts

Leave a Comment