डॉ. भागवत किशनराव कराड ने वित्त मंत्रालय में राज्यमंत्री का पदभार संभाला

डॉ. भागवत किशनराव कराड़ ने आज यहां वित्त मंत्रालय में राज्यमंत्री का कार्यभार संभाल लिया। डॉ. कराड पहली बार राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं। जनसेवा में सक्रिय रहकर वह औरंगाबाद नगर निगम के मेयर और मराठवाड़ा विधिक विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। डॉ. कराड 64 वर्ष के हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। एमबीबीएस की डिग्री के अलावा डॉ. कराड जनरल सर्जरी में एमएस, पीडियाट्रिक सर्जरी में एमसीएच और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी से जनरल सर्जरी में एफसीपीएस और मुंबई यूनिवर्सिटी…

Read More

गृहमंत्री अमित शाह को नव गठित सहकारिता मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

गृह मंत्री अमित शाह गृह विभाग के अलावा नए सहकारिता मंत्री बनाए गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने शपथ लेने वाले सभी साथियों को बधाई दी। अमित शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल सरकार की कल्याणकारी नीतियों को पूरी निष्ठा से लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा।

Read More

भारत और सिंगापुर के बीच “कार्मिक प्रबंधन और लोक प्रशासन” विषय पर एक बैठक का आयोजन किया गया

भारत और सिंगापुर के बीच “कार्मिक प्रबंधन और लोक प्रशासन” विषय पर वर्चुअल मोड में एक द्विपक्षीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसका आयोजन 1 जून, 2018 को कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय और लोक सेवा प्रभाग (पीएसडी), प्रधानमंत्री कार्यालय, सिंगापुर के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तत्वावधान में किया गया। इस द्विपक्षीय बैठक का नेतृत्व भारत की ओर से संजय सिंह, सचिव, डीएआरपीजी और सिंगापुर की ओर से लोह खुम येन, स्थायी सचिव, पीएसडी, सिंगापुर ने किया। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच महामारी में गुड…

Read More

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में आज 43 नेता शपथ लेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, अनुराग ठाकुर भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। केन्‍द्रीय मंत्रिपरिषद का आज शाम विस्‍तार किया जाएगा। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद शाम छह बजे नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। नरेन्‍द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमण्‍डल का यह पहला विस्‍तार होगा। मंत्रिपरिषद में कुल 81 मंत्री बनाये जा सकते हैं। इस समय सरकार में 52 मंत्री हैं। कई मंत्री इस समय…

Read More